फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chief Minister Yogi Adityanath unveiled the statues.

Baghpat News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मूर्तियों का अनावरण किया

Tue, 12 May 2026 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath unveiled the statues.
बागपत। भगवानपुर नांगल गांव के शिव गोरखनाथ आश्रम में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहुंचकर पूजन किया। उन्होंने सबसे पहले यज्ञशाला में हुए यज्ञ में आहुति दी और फिर पौधरोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया। उन्होंने यज्ञ में आहुति देने के बाद मूर्तियों का अनावरण किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने आश्रम में नवनाथों की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, अनावरण व आठ मान भंडारा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद नवनाथों में अचल अचम्बेनाथ, गंजकंथडनाथ, चौरंगी नाथ, मत्स्येंद्रनाथ, गुरु गोरक्षनाथ, आदिनाथ, उदयनाथ, सत्यनाथ व संतोषनाथ की मूर्तियों का विधि-विधान से पूजन के बाद अनावरण किया। उन्होंने संत छोटे लाल व लच्छीनाथ की समाधि स्थल पर पहुंचकर नमन किया। मुख्यमंत्री ने यज्ञशाला में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्णाहुति दी और फिर आश्रम को देखा। उन्होंने मंदिर परिसर में लाल चंदन का पौधरोपण कर पर्यावरण का संदेश किया। इसके बाद वर्ष 2023 में लगाए गए रुद्राक्ष के पौधे को भी देखा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आश्रम के महंत बाबा अर्जुन नाथ की चादर विधि कराई।
विज्ञापन

सबसे पहले गांव के पांच लोगों ने चादर विधि करते हुए चादर ओढ़ाई व एक लाख रुपये दिए। योगी आदित्यनाथ ने चादर ओढ़ाने के बाद 1100 रुपये देकर विधि पूरी की। बाबा बालकनाथ ने एक चादर व 1100 रुपये दिए। अन्य सभी महंतों ने चादर व रस्म दी। सीएम ने सत्संग भवन में पहुंचकर संत-महात्माओं के साथ विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed