{"_id":"69ab2171906f9ba397033756","slug":"chief-engineer-will-face-the-wrath-if-the-sugar-mill-is-closed-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-147846-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: चीनी मिल बंद होने पर मुख्य अभियंता पर गिरेगी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: चीनी मिल बंद होने पर मुख्य अभियंता पर गिरेगी गाज
विज्ञापन
बागपत चीनी मिल का निरीक्षण करतीं चीनी मिल संघ की निदेशक ईशा दुहुन व मौजूद पदाधिकारी । स्रोत:
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। चीनी मिल में लगातार आ रही खराबी की शिकायत पर उत्तर प्रदेश मिल संघ की प्रबंध निदेशक ईशा दुहुन ने निरीक्षण किया। उन्होंने इसके लिए मुख्य अभियंता को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रधान प्रबंधक को कार्यालय में रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए, ताकि जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने कहा कि मिल की मशीनों, बॉयलर आदि उपकरण को सही तरीके से रखने के लिए मुख्य अभियंता की जिम्मेदारी होती है। अब मिल में अधिक गन्ना आ रहा है और ऐसे में मिल बंद होने के कारण किसानों को परेशानी होती है। उन्होंने मुख्य अभियंता को मिल में खराबी पर फटकार लगाई और प्रधान प्रबंधक प्रदीप कुमार को मिल में खराबी के जिम्मेदारों की रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।
उन्होंने बॉयलर, बायलिंग हाउस, चीनी गोदाम, शीरा टैंक, बैगास गार्ड, कैन कॅरियर आदि की स्थिति देखी। कहा कि गन्ना थोड़ा सख्त आ रहा है। इसलिए मैसीरेशन वाटर पर्याप्त मात्रा में चलाया जाए, ताकि बॉयलर में किसी भी तरह की परेशानी न आए। मुख्य रसायनविद व शुगर गोडाउन कीपर को भंडारण में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान मिल के उपसभापति कृष्णपाल सिंह, मुख्य रसायनविद पीके मित्तल, मुख्य अभियंता एसके वर्मा, पविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।