{"_id":"6310f3f71c7ab065612bcb55","slug":"chhaprauli-defeated-the-team-of-pilana-block-baraut-news-mrt603446229","type":"story","status":"publish","title_hn":"छपरौली ने पिलाना की टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छपरौली ने पिलाना की टीम को हराया
विज्ञापन
बिनौली। बिजवाड़ा के बीपी इंटर कॉलेज में जिला वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में छपरौली ब्लॉक की टीम ने पिलाना ब्लॉक की टीम को हराया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज प्रबंधक राहुल तोमर ने किया। प्रतियोगिता में जनपद के छह ब्लॉकों की टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सीनियर बालक वर्ग के उद्घाटन मैच में छपरौली की टीम ने पिलाना की टीम को 25-16 के अंतर हराया। सब जूनियर बालक वर्ग में छपरौली की टीम ने बड़ौत को 25-18 पराजित किया।
जूनियर बालिका वर्ग में बड़ौत ब्लाक की टीम को वाकओवर मिलने के चलते विजेता घोषित किया। चयनकर्ताओं ने मंडलीय प्रतियोगिता के लिए जनपद की टीम का चयन किया। रेफरी अशोक तेवतिया और भूपेंद्र कुमार रहे। प्रधानाचार्य नीरज अग्रवाल, राजगुरु तोमर, प्रदीप कुंडू, राजीव यादव, अमन कुमार, गौरव खोखर, अंकित, सोनम, मोनिका, ममता, अनिरुद्ध आदि मौजूद रहे।