फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chemical finished in district hospital, investigation stopped

जिला अस्पताल में खत्म हुआ कैमिकल, प्लेटलेट्स, एचबी समेत कई जांच बंद

Sat, 09 Oct 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Chemical finished in district hospital, investigation stopped
निवाड़ा गांव निवासी जेबुन - फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिले में स्वास्थ्य विभाग के बेहतर सेवा के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। जिला अस्पताल में खून की जांच में इस्तेमाल होने वाला केमिकल खत्म हो गया है। वहीं, डेंगू जांच किट भी उपलब्ध नहीं हैं। केमिकल न होने से हीमोग्लोबिन और प्लेटलेट्स की जांच नहीं की जा रही हैं। इससे मरीजों को निजी लैब में जांच कराने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पिछले दो दिन से डेंगू की किट और खून की जांच करने का केमिकल खत्म है। इससे जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों की डेंगू और खून की जांच नहीं हो रही है। जिला अस्पताल में खून की जांच कराने के लिए आने वाले लोगों को लौटना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में शनिवार को ईदरीशपुर से पत्नी की जांच कराने आए आरिफ ने बताया कि यहां केमिकल नहीं होने से सभी जांच नहीं हो पाई हैं। उन्हें निजी लैब में कराना होगा। निवाड़ा की जैनब का कहना है कि वह खून की जांच कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंची थी, लेकिन वहां अभी जांच नहीं होने की जानकारी देकर वापस भेज दिया। लैब प्रभारी केएल भारती का कहना है कि केमिकल खत्म होने से हीमोग्लोबिन और प्लेटलेट्स की जांच नहीं हो रही है। केमिकल मिलने पर सोमवार से जांच शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन

वर्जन -
जिला अस्पताल में डेंगू की जांच कराने के लिए किट भिजवाई गई थी। केमिकल के अभाव में खून की जांच नहीं हो रही हैं।-डॉ. दिनेश कुमार, सीएमओ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed