फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chaugama in thousands of acres of paddy crop farmers from pest attack

कई गांवों में धान की फसल में बीमारी लगी, हजारों बीघा फसल बर्बाद, किसानों ने मुआवजा मांगा

Tue, 18 Oct 2016 04:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 18 Oct 2016 04:24 PM IST
विज्ञापन
दोघट। चौगामा क्षेत्र के कई गांवों में धान की फसल में बीमारी लगने से किसानों की हजारों बीघा फसल बर्बाद हो गई। किसानों ने बैठक कर डीएम    से हस्तक्षेप करके पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की   मांग की।  
विज्ञापन


चौगामा क्षेत्र में बर्बाद हुई धान की फसल को लेकर सरौरा गांव में बीडीसी सविता के आवास पर किसानों की बैठक हुई। ग्राम प्रधान राजीव कुमार ने कहा क्षेत्र के सरोरा, दाहा, भड़ल, निरपुड़ा, तवेला गढ़ी, धनौरा, पुसार आदि गांवों में किसानों की हजारों बीघा धान की फसल बर्बाद हो गई है। इस समय किसान बहुत दुखी है। 
विज्ञापन


इस बैठक में किसानों ने डीएम से हस्तक्षेप करके संबंधित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की। सूरजपाल, रमेश, परमाल, जगपाल, सतीश, पवन कुमार, कृष्णपाल, धीर सिंह, राजकुमार, यशपाल, राजे, संजय, सतपाल, राजपाल, ब्रहम सिंह, महेश, बलेश, निर्मल, विक्रम आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोघट के दाहा  गांव निवासी किसान देवेंद्र पुत्र रतन सिंह ने 17 बीघा धान की फसल लगाई थी। अब जब फसल पकने को तैयार हुई तो फसल अचानक सूखने लगी और जमीन पर गिर गई। कीड़े ने 17 बीघा धान की फसल को  बर्बाद कर दिया। फसल बर्बाद होने से किसान को गहरा सदमा लगा है। किसान ने बताया मिलों द्वारा गन्ना भुगतान समय पर न करने के कारण इस बार उन्होंने गन्ने के स्थान पर धान की फसल लगाई,  लेकिन धान की फसल भी  बर्बाद हो गई है। किसान ने शासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed