{"_id":"646799e66f1bad289106e343","slug":"chaudhary-jayant-said-that-potholes-on-the-roads-are-not-visible-while-sitting-in-the-ac-in-lucknow-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जयंत ने योगी सरकार के दावों पर कसा तंज, बोले- लखनऊ में AC में बैठकर नहीं दिखते सड़कों के गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जयंत ने योगी सरकार के दावों पर कसा तंज, बोले- लखनऊ में AC में बैठकर नहीं दिखते सड़कों के गड्ढे
Fri, 19 May 2023 09:17 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 19 May 2023 09:17 PM IST
सार
Baghpat News : चौधरी जयंत सिंह ने योगी सरकार के दावों पर तंज कसते हुए कहा कि लखनऊ में एसी में बैठकर सड़कों के गड्ढे नहीं दिखते हैं।
विज्ञापन
चौधरी जयंत सिंह।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने गड्ढा मुक्त सड़कों के दावों पर तंज कसते हुए कहा कि लखनऊ में एसी में बैठकर सड़कों के गड्ढे नहीं दिखते हैं। इनके दावे हवाई है तो सड़कों में गड्ढे और बातों में झोल बहुत है।
विज्ञापन
पहलवान जो फैसला लेंगे, हम उनके साथ
चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि देश के पहलवान जो भी फैसला लेंगे, हम उनके साथ है। कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जब बेटी मेडल जीतकर आती है तो गर्व होता है। आज ऐसी बेटियों को सड़क पर बैठकर विरोध करना पड़ रहा है। यौन शोषण के आरोप भी सरकार नहीं सुनना चाहती है। ऐसी व्यवस्थाओं को बदलने के लिए रणनीति बनाएं।
विज्ञापन
बागपत में धन्यवाद सभा हुई, कई जगह स्वागत हुआ
समरसता अभियान शुरू करने से पहले चौधरी जयंत सिंह ने बागपत की जैन धर्मशाला में धन्यवाद सभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने कहा कि इस बार जनता से उनका साथ दिया है और वह भी उस स्थिति में दिया, जब वह प्रचार के लिए भी नहीं गए। अगर गठबंधन ज्यादा सीटों पर हो जाता तो वह 23 से ज्यादा सीटें जीतते।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: 2000 के नोट पर आरबीआई का बड़ा फैसला, यहां पढ़ें पश्चिमी यूपी के लोगों की प्रतिक्रियाएं
उन्होंने कहा कि जीत का क्रम जारी रखना है। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामपाल धामा, चेयरमैन राजूद्दीन, डा. मेहराजूद्दीन, जयकिशोर, सुखबीर सिंह गठीना, सुभाष गुर्जर, एडवोकेट देवेंद्र आर्य, अमित जैन आदि मौजूद रहे। चौधरी जयंत का पांची-ढिकोली चौराहे पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
यह भी पढ़ें: UP: केशव प्रसाद मौर्य बोले- हार से विपक्ष में खलबली, लोकसभा चुनाव में UP की 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी BJP