फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chaudhary Jayant gave consolation, said he will provide all possible help

चौधरी जयंत ने दी सांत्वना, कहा हर संभव कराएंगे मदद

Fri, 29 Apr 2022 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Chaudhary Jayant gave consolation, said he will provide all possible help
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत/बड़ौत/छपरौली। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत बागपत पहुंचे। उन्होंने निरोजपुर गांव में रालोद नेता पूर्व प्रधान चौधरी सूरज सिंह और मुकुंदपुर गांव के शहीद धर्मेंद्र के परिजनों को सांत्वना दी। इसके अलावा बड़ौत की आवास विकास कालोनी में हृदय गति रुकने से हुई बीएसएफ के सेकेंड कमांडेंट मनोज दांगी के परिजनों को भी सांत्वना दी।

रालोद अध्यक्ष शुक्रवार को निरोजपुर गांव पहुंचे। उन्होंने रालोद कार्यकर्ता चौधरी सूरज सिंह का निधन होने पर परिजनों को सांत्वना दी। छपरौली के मकुंदपुर गांव में शहीद धर्मेंद्र के परिवार सांत्वना दी। उन्होंने शहीद के नाम से गांव का द्वार बनवाने का प्रस्ताव कराने और शहीद के बच्चों की हर संभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शहीदों के नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाते है। शहीद लोगों के दिलों में सदैव जीवित रहते है। इस मौके पर शहीद के पिता ओम सिंह, भाई ज्ञानेंद्र, छपरौली विधायक अजय कुमार, विकास प्रधान बाछौड़, कुलदीप उज्ज्वल, बसंत तोमर, सत्येंद्र प्रमुख, संजीव प्रधान, धर्मवीर सिंह, रतनपाल, सुंदरलाल, मदन पाल, नरेश पाल, अरुण व सुरेश रहे। बड़ौत की आवास विकास कालोनी में रहने वाली गांव लुहारी के बीएसएफ के सेकेंड कमांडेंट मनोज दांगी की बृहस्पतिवार की रात हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। चौधरी जयंत ने उनके परिजनों को भी सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed