फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Charge sheet filed against the accused in the murder of a former village head's daughter-in-law.

Baghpat News: पूर्व प्रधान की पुत्रवधू के हत्यारोपी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

Fri, 24 Apr 2026 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Charge sheet filed against the accused in the murder of a former village head's daughter-in-law.
बागपत। क्षेत्र के एक गांव में पूर्व प्रधान की पुत्रवधू की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी राजेश के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। यह घटना 11 फरवरी को हुई थी, जब 55 वर्षीय महिला मायके से लौटते समय लापता हो गई थी। पुलिस ने हत्या के 12 दिन बाद आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन


महिला का शव अगले दिन गांव के रास्ते पर रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में बरामद हुआ था। शुरुआत में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई गई थी। इस सनसनीखेज घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने सर्विलांस और एसओजी समेत सात विशेष टीमें गठित की थीं। गहन जांच के बाद पुलिस ने दिल्ली की एक कंपनी में सफाईकर्मी राजेश निवासी अग्रवाल मंडी टटीरी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया था। जांच अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि आरोपी राजेश के खिलाफ सभी आवश्यक साक्ष्य जुटाकर आरोप पत्र दाखिल किया गया है। यह आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है, जिससे अब मामले की सुनवाई शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed