फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Change is necessary with time: Yogi

समय के साथ बदलाव को जरूरी : योगी

Mon, 12 Sep 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Change is necessary with time: Yogi
बागपत। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कलक्ट्रेट सभागार में प्रबुद्धजनों के साथ संवाद भी किया। जहां उन्होंने समय के साथ बदलाव को जरूरी बताया।
विज्ञापन

सीएम योगी ने स्कूलों के प्रधानाचार्यों से कहा कि वह स्कूलों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रखें। बल्कि स्कूलों को शोध संस्थान बनाकर पढ़ाई कराएं। इसके साथ ही बच्चों को सामाजिक ज्ञान भी दिया जाए। देश की उन्नति के लिए अपना योगदान देने वाले गुमनाम लोगों का पता करके उनकी बायोग्राफी पढ़ाई जाए। चिकित्सकों से कहा कि वह समाज के लिए कार्य करें और आयुर्वेद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
उन्होंने लखनऊ के होटल में आग की घटना को लेकर स्कूल व हॉस्पिटल वालों को हिदायत देते हुए कहा कि मानकों के साथ खिलवाड़ न किया जाए, मानक पूरे होने चाहिए। कृषि को लेकर कहा कि परंपरागत खेती को छोड़कर आधुनिक खेती की जाए। यह कहा कि अगर कोई नया कार्य करोगे तो प्रशासन सभी के साथ है। उद्योगपतियों व कारोबारियों के किसी भी कार्य में अड़चन नहीं आने दी जाएगी। वहां गेटवे स्कूल के प्रधानाचार्य अमित चौहान ने सीएम के सामने कुछ सुझाव रखे और उनको स्कूलों के समाज के लिए किए गए कार्यों के बारे में बताया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आईआईटी जेईई की मुफ्त कोचिंग दी जा रही है। पुलिस-प्रशासन की बेहतर कार्यप्रणाली के बारे में भी बताया गया। पुरा महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने उनसे मंदिर की तरफ आने वाले सभी मार्गों के चौड़ीकरण व बाईपास बनाने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेपी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य शरण शर्मा ने सीएम के सामने शिक्षा से जुड़े कई मुद्दे रखे तो नई शिक्षा नीति के लिए बधाई दी है। सीनियर सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा ने बावली चुंगी स्थित बस स्टैंड से नियमित रूप से बस चलवाएं जाने, सुरक्षा के लिए चहारदीवारी किए जाने, कर्मचारियों के बैठने के लिए एक कक्ष के निर्माण कराए जाने की मांग सीएम के सामने रखी।
इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता रामपाल नेहरा, समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता, आईपीएस काठा के चेयरमैन अक्षय चौधरी, डॉ. दिनेश बंसल, डॉ. अनिल जैन, डॉ. अभिनव तोमर, डा. सुरेंद्र शर्मा, डॉ. अमित खोखर, घनश्याम शर्मा, हरवीर शास्त्री, उद्यमी सुरभी कनौड़िया व सौरभ कनौड़िया, गौरव जैन, जयदेव, लाक्षागृह गुरुकुल के आचार्य अरविंद शास्त्री आदि मौजूद रहे।

----
सीएचसी की मातृ नवजात देखभाल इकाई में देखी व्यवस्था
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सीएचसी में जहां हेल्थ एटीएम का उद्घाटन किया। वहीं सीएचसी में मातृ नवजात देखभाल इकाई का निरीक्षण किया। सीएम ने वहां जाकर व्यवस्थाओं के बारे में पूछताछ की। इसके अलावा सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत से वहां के स्टाफ व सुविधाओं की जानकारी ली। उनको मरीजों को बेहतर उपचार देने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed