फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Change in weather reduces immunity

Baghpat News: मौसम में बदलाव से होती है रोग प्रतिरोधक क्षमता कम

Sun, 02 Feb 2025 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Change in weather reduces immunity
रटौल, बागपत। सिखेड़ा गांव के कृषि विज्ञान केंद्र व सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि मेरठ द्वारा शिविर लगाया गया। चिकित्सकों ने 165 पशुओं की जांच करने के बाद दवाई दी और 60 से अधिक पशुओं में रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी मिली। शिविर में कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी खेकड़ा डॉ. शिवम सिंह ने बदलते मौसम के प्रभाव पर चर्चा करते हुए बताया कि तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण पशुओं में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने पशुपालकों को टीकाकरण, हरा चारा, स्वच्छ पानी और उचित आश्रय की व्यवस्था करने की सलाह दी। मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष अमित वर्मा ने किसानों को बताया कि इस गांव में विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा वैज्ञानिकों द्वारा दूसरी बार कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें पशुओं में कैल्शियम तथा फोस्फोरस समेत अन्य खनिज तत्वों की कमी मिल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed