फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chambers buzzed when Advocate arrived

अधिवक्ता पहुंचे तो गुलजार हुए चैंबर

Tue, 19 May 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Chambers buzzed when Advocate arrived
बागपत। लॉकडाउन चार के दूसरे दिन कचहरी खुली और वकील अपने चैंबरों में पहुंचे। वकीलों ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए व मास्क पहनकर अपना कार्य किया। बता दें कि कोरोना वायरस की महामारी फैलने के बाद शुरू हुए लॉकडाउन में कचहरी बंद थी। लॉकडाउन तीन के पहले दिन जिला बार एसोसिएशन ने फोन के माध्यम से वकीलों से सुझाव मांगे थे तथा लॉकडाउन रहने तक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया था। मंगलवार को लॉकडाउन चार के साथ वकील कचहरी पहुंचे। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि मंगलवार से वकीलों ने कार्य शुरू कर दिया है। सभी ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन एवं मास्क पहनकर कार्य किया। पहले दिन लोगों की आवाजाही भी कम रही तथा वकील भी कम ही पहुंचे। कहा कि कचहरी परिसर में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया जाना चाहिए। अधिवक्ता देवेंद्र सिंह आर्य ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed