फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Challan for the accused of stabbing a student

छात्रा को चाकू मारने के आरोपी का किया चालान

Sat, 10 Oct 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Challan for the accused of stabbing a student
खेकड़ा। क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को सुबह के समय कक्षा नौ की एक छात्रा घर के पास लगे सरकारी हैंडपंप से पानी लेने गई। वहां गांव के ही एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी युवक ने उसके पेट में चाकू मार दिया। घायल छात्रा को लेकर मां कोतवाली पहुंची और वहां आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने मुकदमे में छेड़छाड़ की धारा नहीं लगाई। पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि में आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर हमले में प्रयुक्त एक चाकू भी बरामद किया। शनिवार को उसका चालान किया। सीओ मंगल सिंह रावत ने कहा घटना की विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed