{"_id":"62c7262f0f372916ee71f7bf","slug":"chakrod-case-reached-dm-in-rahatna-village-baraut-news-mrt596078277","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहतना गांव में चकरोड का मामला डीएम तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहतना गांव में चकरोड का मामला डीएम तक पहुंचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। रहतना गांव में दस्तावेजों के मुताबिक चकरोड न निकालने को लेकर गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इस मामले में गांव के एक पक्ष ने डीएम को शिकायत करते हुए प्रकरण की निष्पक्षता के साथ जांच कर कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी कि न्याय नहीं मिलने पर भूख हड़ताल करेंगे।
रहतना गांव के धर्मवीर, आजाद, प्रताप सिंह, जोनी, विपिन आदि ने डीएम राजकमल यादव और एसडीएम सुभाष सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि तहसील कर्मचारियों से मिलीभगत कर गांव के कुछ लोग गलत ढंग से खेत-खलिहानों से एक चकरोड निकाले जाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने तहसील के अभिलेखों के मुताबिक चकरोड को निकाले जाने की मांग की।
बताया कि गलत ढंग से चकरोड निकाले जाने से गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। उन्होंने डीएम से निष्पक्षता के साथ जांच कर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम सुभाष सिंह का कहना है कि यदि लोगों को आपत्ति है तो वे शिकायत करें। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।