फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chain snatching from lawyer's wife in hotspot area

हॉटस्पॉट एरिया में वकील की पत्नी से बदमाशों ने छीनी सोने की चेन पहले पता पूछा, फिर झपट ले गए चेन

Fri, 29 May 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Chain snatching from lawyer's wife in hotspot area
बड़ौत। हॉटस्पॉट एरिया सुभाष नगर कालोनी में शुक्रवार को घर के बाहर दरवाजे पर खड़ी वकील की पत्नी से बाइक सवार दो बदमाश सोने की चेन छीन ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। बाद में एसपी ने मौके पर पहुंचकर दो पुलिस टीम बनाएं और आसपास मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों को पकड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित सुभाष नगर कालोनी में एक परिवार के छह लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गलियां सील करते हुए इस एरिया को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया था। पुलिस तैनात की गई थी। यह एरिया कितना सुरक्षित है, इसकी बानगी शुक्रवार को उस समय देखने को मिली, जब बाइक सवार दो बदमाश कालोनी में रहने वाली सुमित्रा पत्नी रणवीर सिंह की गले से सोने की चेने छीन ले गए। रणवीर सिंह बागपत में वकील है। घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। बदमाशों की तलाश की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चल सके। बाद में घटना की सूचना पर एसपी प्रताप गोपिंद्र यादव मौके पर पहुंचे और पुलिस की दो टीम गठित कर आसपास मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे से बदमाशों को पकड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed