{"_id":"576300be4f1c1b144311c543","slug":"center-failed-to-check-inflation","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र महंगाई रोकने में विफल : तोमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र महंगाई रोकने में विफल : तोमर
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 17 Jun 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
राजनीति
- फोटो : demo pic
बागपत के बड़ौत में रालोद आईटी प्रकोष्ठ के संयोजक कर्नल ब्रहम पाल सिंह ने कहा पिछले 21 माह में खुदरा और थोक दरों में वृद्धि हुई है। वर्तमान समय में महंगाई लगातार बढ़ रही है जो केंद्र सरकार की विफलता का परिचय है।
दिल्ली रोड स्थित अरुण तोमर बॉबी के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कर्नल तोमर ने कहा भाजपा की करनी और कथनी में अंतर है। उन्होंने कहा भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि हम लागत मूल्य पर 50 प्रतिशत की वृद्धि करके न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करेंगे।
दूसरी तरफ कृषि मंत्री ने बयान जारी किया कि किसी फसल का समर्थन मूल्य केंद्र सरकार नहीं बढ़ाएगी, यह दुर्भाग्यपूर्ण है और किसानों के साथ धोखा भी है। उन्होंने कहा रालोद कृषि मंत्री के बयान की निंदा करता है। कर्नल ने कहा मोदी सरकार ने गेहूं पर आयात शुल्क समाप्त करने और चीनी पर 25 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगाने का फैसला लिया है। दोनों ही दिशा में किसान को नुकसान होगा। इसमें मनोज तोमर, सत्यब्रहम तोमर, अरुण बॉबी, विक्रम, जितेंद्र रहे।