फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Cement trader dies during treatment, grief and anger in Barot

सीमेंट व्यापारी की उपचार के दौरान मौत, बड़ौत में गम और गुस्सा

Tue, 13 Oct 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Cement trader dies during treatment, grief and anger in Barot
गोली से घायल सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय की मौत, बड़ौत में गम और गुस्सा
विज्ञापन

बावली रोड स्थित श्मशान घाट में किया व्यापारी का अंतिम संस्कार
82 हजार रुपये लूटकर भाग रहे बदमाशों ने व्यापारी को मार दी थी गोली
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। लूट का विरोध करने पर बदमाशों की गोली से घायल हुए सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत से नगर में गम और गुस्से का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस से वारदात के खुलासे की मांग की है। मृतक व्यापारी का सोमवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय ने रविवार देर रात मेरठ में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। व्यापारी की मौत की जानकारी मिलते ही नगर में शिवपुरी स्थित उनके आवास पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। गम और गुस्से का माहौल बन गया। शिवपुरी से बावली रोड स्थित श्मशान घाट तक अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल रहे। मुखाग्नि उनके पत्र वैभव आत्रेय ने दी। एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्रा, सीओ बड़ौत आलोक सिंह, कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने आवास पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की और जल्द ही वारदात के खुलासे का आश्वासन दिया। अंतिम यात्रा के दौरान पुलिस और पीएसी तैनात रही।
विज्ञापन

इनसेट
यह था मामला
बड़ौत। नौ अक्तूबर को शाम करीब साढ़े सात बजे बिनौली रोड पर स्थित आत्रेय ट्रेडर्स पर चार बदमाश पहुंचे और सीमेंट के बोरे का दाम पूछकर लूटपाट शुरू कर दी। व्यापारी ने विरोध किया। बदमाश 82 हजार रुपये लूटकर बिनौली रोड पर भागे। व्यापारी ने पीछा कर एक बदमाश को दबोचने की कोशिश की, लेकिन इसी बीच बदमाशों ने गोली चला दी। सिर में गोली लगने से व्यापारी गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया, वहां रविवार की रात में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भतीजे अभिषेक आत्रेय ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या और लूट का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ से मिले व्यापारी, खुलासे की मांग
बड़ौत। सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय की हत्या की वारदात का व्यापारियों ने जल्द खुलासा करने की मांग की है। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सदस्य सोमवार को सीओ आलोक सिंह से मिले। व्यापारी नेता मुदित जैन के नेतृत्व में व्यापारियों ने कहा आए दिन व्यापारियों के साथ लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं। घटना से व्यापारियों मेें दहशत व रोष व्याप्त है। इसमें नवनीत जैन, रिंकू जैन, अंकित जैन उर्फ डब्बू, बबलू जैन, शरद जैन, अंकित जैन शामिल रहे।
घर पहुंचकर इन लोगों ने जताया शोक
बड़ौत। गमगीन परिवार को शोक संवेदना देने के लिए पालिका चेयरमैन अमित राणा, पूर्व राज्यमंत्री ओमवीर तोमर, अर्जुन अवार्डी पहलवान शौकेंद्र तोमर, डॉ. दिनेश बंसल, वरुण बंसल, शोभित, राजन, नवीन जैन बब्बल, आदिश जैन, मनोज जैन, बिटटू गर्ग, राज कुमार, अनिल जैन, रोहित जैन, कपिल तोमर, डॉ. संजीव आर्य, ब्राह्मण समाज के मंडल अध्यक्ष हरेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा, राजीव, उमेश, ब्राह्मण एकता कल्याण समिति से विजयपाल शर्मा, श्रद्धानंद शर्मा, राधेश्याम शर्मा, पंकज पंडित, विनोद पंडित, आकाश, भोला, सचिन वत्स, गौरव शर्मा, दीपेश तोमर, चंद्रवीर तोमर, पंडित कुंदन भारद्वाज, अनुज पंडित, प्रशांत, कुलदीप तोमर, मुकेश बंसल एवं अन्य लोग शामिल रहे।

हरियाणा में ताबड़तोड़ दबिश, अब तक 60 संदिग्धों से पूछताछ
बड़ौत। सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय की हत्या के मामले में पुलिस ने हरियाणा में कई जगह दबिश दी है। अब तक करीब 60 संदिग्ध लोगों से पुलिस पूछताछ कर चुकी है। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया पुलिस की टीम लगातार काम कर रही हैं। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। मुकदमे को अब लूट और हत्या की धाराओं में तरमीम किया जाएगा। जल्द ही वारदात का खुलासा होगा। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी और डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी मामले की निगरानी कर रहे हैं। बड़ौत पुलिस की मदद के लिए एटीएफ को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed