{"_id":"6412186cbc4e655b110f8c44","slug":"celebration-celebrated-in-janakpuri-as-soon-as-shiv-dhanush-was-broken-baghpat-news-c-14-1-154874-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: शिव धनुष खंडित होते ही जनकपुरी में मनाया गया उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: शिव धनुष खंडित होते ही जनकपुरी में मनाया गया उत्सव
Thu, 16 Mar 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 16 Mar 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। भगवान राम के शिव धनुष तोड़ते ही जनकपुरी में उत्सव मनाया गया। भगवान राम पर पुष्पों की वर्षा की गई और माता सीता ने भगवान राम के गले में वर माला डाली। इसके उपरांत विधी-विधान से भगवान राम और सीता का विवाह कराया गया।
कस्बे के अग्रवाल धर्मशाला में चल रही श्रीराम कथा में कथावाचक स्तुति बहन ने भगवान राम के विवाह का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि विश्वामित्र ऋषि यज्ञ पूर्ण करने के लिए भगवान राम और लक्ष्मण को अपने साथ वन में लेकर आते हैं।
ऋषि विश्वामित्र दोनों भाइयों को लेकर सीता के स्वयंवर में भाग लेने के लिए जनकपुरी पहुंचते हैं। जहां भगवान राम शिव धनुष का खंडन कर माता सीता के साथ विवाह करते हैं। कथा में भगवान राम व सीता के विवाह की सुंदर झांकी निकाली गई। मौके पर मुकेश वर्मा, राजेश गोयल, पूर्व सभासद राजीव गोयल, विनीत गोयल, देवांश गुप्ता, अतुल गोयल मौजूद रहे।