{"_id":"5ef245f88ebc3e42f95f1487","slug":"celebrated-the-sacrifice-day-of-dr-shyama-prasad-mukherjee-baghpat-news-mrt4877480186","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया
विज्ञापन
बागपत। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश चौहान के कार्यालय पर मंगलवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया। प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य एडवोकेट रामपाल सिंह नेहरा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद ने कश्मीर से धारा 370 हटाने का सपना देखा था। उनके सपने को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दृढ़ निश्चय से पूरा किया है। इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष जयकुमार, अजय गोयल, रवींद्र त्यागी, कुलदीप भारद्वाज, अनिल चौहान, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
तेल के बढ़ते दामों की निंदा की
दोघट। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार सिंह ने मंगलवार को बामडौली में हेमंत एडवोकेट के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि आए दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। पहली बार ऐसा हुआ है कि तेल के दामों में एक महीने में आठ से दस रुपये की बढ़ोतरी हुई हैं। महंगाई का असर किसान और मजदूरों पर ज्यादा पड़ेगा। चौधरी राम कुमार सिंह ने कहा कि देश में अफरा तफरी का माहौल है। अपराध दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। इस मौके पर राकेश शर्मा, हेमंत कुमार एडवोकेट ने भी अपने विचार रखे।