{"_id":"61d8746e7906e77c6b7a9e56","slug":"cdo-found-most-of-the-records-incomplete-in-the-inspection-kahkra-news-mrt572442669","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ को निरीक्षण में अधिकांश रिकार्ड मिले अधूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ को निरीक्षण में अधिकांश रिकार्ड मिले अधूरे
विज्ञापन
ग्राम विकास अधिकारी ड्यूटी से मिला नदारद, जवाब मांगा
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। मुख्य विकास अधिकारी रंजीत सिंह ने शुक्रवार को खेकड़ा खंड विकास कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्हें कर्मचारियों की जीपीएफ पास बुक आधी अधूरी मिली। ग्रांट रजिस्टर में लेखन साफ सुथरा नहीं मिला। एक ग्राम विकास अधिकारी भी ड्यूटी से नदारद मिला। उन्होंने नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित ग्राम विकास अधिकारी से जवाब तलब भी किया है।
मुख्य विकास अधिकारी रंजीत सिंह ने सभी अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया। कर्मचारियों के जीपीएफ की पासबुक आधी अधूरी मिली। उन पर खंड विकास अधिकारी के हस्ताक्षर भी नहीं मिले। उन्होंने नाराजगी जताते हुए सभी पासबुकों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम रजिस्टर देखा, जिसके पार्ट वन का रख रखाव ठीक नहंी मिला। ग्रांट रजिस्टर में भी लेखन बेहद गंदा मिला। उन्होंने इस पर भी कड़ी नाराजगी जताई। रजिस्टरों का रख रखाव सहीं कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ब्लाक क्षेत्र के सभी प्राथमिक विद्यालयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने और शौचालयों की प्रतिदिन साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्हें ग्राम विकास अधिकारी सोनू तोमर ड्यूटी से नदारद मिले। इसे उन्होंने बड़ी अनुशासनहीनता करार दिया। सोनू तोमर से जवाब तलबी की। इस दौरान खंड विकास अधिकारी अक्षय बालिया के अलावा संजीव कुमार, इरशाद, रविंद्र आदि मौजूद रहे।