{"_id":"612e6f808ebc3e88394c5ba1","slug":"cdo-and-village-secretary-face-to-face-on-receipt-of-notice-baghpat-news-mrt554204341","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटिस मिलने पर सीडीओ और ग्राम सचिव आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटिस मिलने पर सीडीओ और ग्राम सचिव आमने-सामने
विज्ञापन
ागपत विकास भवन में धरना-प्रदर्शन करते ग्राम विकास अधिकारी व सफाई कर्मचारी
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- ग्राम सचिवों ने धरना देकर डीपीआरओ और लिपिक पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए निलंबित करने की मांग
- सीडीओ ने विकास कार्य प्रभावित करने का आरोप लगाया, अध्यक्ष व महामंत्री पर कार्रवाई की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति के आह्वान पर सचिवों ने मंगलवार को विकास भवन में धरना दिया। डीपीआरओ और लिपिक पर नोटिस भेजकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए निलंबित करने की मांग की गई। धरने का समर्थन करने के लिए रालोद नेता व सफाई कर्मचारी भी पहुंचे। उधर, सीडीओ ने ग्राम सचिवों पर विकास कार्य प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए अध्यक्ष व महामंत्री पर कार्रवाई करने की बात कही है।
ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति के आह्वान पर मंगलवार को सभी सचिव व वीडीओ जुलूस निकालते हुए विकास भवन पहुंचे और मुख्य गेट पर धरना देकर बैठ गए। ग्राम सचिवों ने डीपीआरओ व लिपिक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि यह दोनों भ्रष्टाचार फैला रहे है। कोई सचिव पैसे नहीं देता है तो उनको नोटिस जारी करके उत्पीड़न किया जाता है। आरोप है कि डीपीआरओ ने अपने पुराने तैनाती स्थलों पर भी कर्मचारियों का उत्पीड़न किया था और उन जगहों पर भी आंदोलन हो चुका है। अब उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही डीपीआरओ व लिपिक को निलंबित करने की मांग की गई। इस दौरान रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी, रालोद जिलाध्यक्ष डा. जगपाल तेवतिया, अरुण तोमर उर्फ बॉबी, कर्नल ब्रह्मपाल तोमर भी समर्थन देने के लिए पहुंचे। इस दौरान सुधीर रूहेला, कृष्णपाल तोमर, जोनी चौधरी, विकुल, विकास राठी, पवन राणा, इमरान, गौरव राणा, मोहित उज्ज्वल, सुनील बंसल, दीपक तोमर, अनिता मान, महक सिंह, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
इस तरह से धरना देकर गांवों में विकास कार्यों को प्रभावित किया जा रहा है। यह किसी भी हालत में सहन नहीं किया जाएगा और ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह धरना कराने वालों पर कार्रवाई होगी। - रणजीत सिंह, सीडीओ।
विज्ञापन
हम अपने उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठा रहे है और अपनी आवाज उठाने का सभी को हक है। अगर किसी पर कोई कार्रवाई की जाती है तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। उत्पीड़न व भ्रष्टाचार किसी भी हालत में सहन नहीं होगा। - प्रमोद कुमार, अध्यक्ष, ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति।