{"_id":"6918646648b6b318d3051216","slug":"cc-road-constructed-at-night-on-meerapur-rajbahe-only-formality-in-the-name-of-demolition-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-141883-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मीरापुर रजबहे पर रात में बनाई सीसी रोड, तोड़ने के नाम पर खानापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मीरापुर रजबहे पर रात में बनाई सीसी रोड, तोड़ने के नाम पर खानापूर्ति
विज्ञापन
-सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर कॉलोनाइजरों ने बनाई अवैध रूप से सीसी रोड
फोटो संख्या 1
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। मीरापुर रजबहे की पटरी पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर काॅलोनाइजरों ने रात में सीसी रोड बना दी। इसकी शिकायत हुई तो सिंचाई विभाग ने सीसी रोड तुड़वाने के नाम पर भी खानापूर्ति कर दी। पटरी के बीच की सीसी रोड अब भी जस की तस है। लोगों ने मामले में कार्रवाई की मांग उठाई है।
नगर में मीरापुर रजबहे के पास रहने वाले सोनू, बबलू, हिमांशु, विक्रम और कपिल ने सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता, अवर अभियंता और अन्य पर काॅलोनाइजर के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है। आरोप है कि अधिकारियों ने पहले पटरी पर अतिक्रमण करवाया और फिर रात में सड़क बनवा दी। आरोप लगाया कि यहां पहले सड़क बनने पर शिकायत की गई तो उसकी जांच में कई अधिकारी दोषी मिले और अब फिर से इस तरह से सीसी रोड बनवा दी। लोगों ने बताया कि शिकायत देने के बाद भी सिंचाई विभाग ने पूरी सड़क नहीं तुड़वाई, बल्कि सिर्फ किनारे की बनी सीसी रोड के कुछ हिस्से तोड़कर औपचारिकता निभा दी, जबकि बीच की मुख्य सीसी रोड अभी भी जस की तस है।
वर्जन--
शिकायत पर टीम मौके पर भेजी गई थी और सीसी रोड को तुड़वाया गया था। सीसी रोड तुड़वाने के नाम पर औपचारिकता जैसी कोई बात नहीं है। इसको दोबारा दिखवाया जाएगा। -सलमान, सहायक अभियंता सिंचाई विभाग।

वर्जन