फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Caught two trucks of one number, also caught the drivers

एक नंबर के दो ट्रक पकड़े, चालकों को भी दबोचा

Wed, 13 Oct 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Caught two trucks of one number, also caught the drivers
कोतवाली मे खडे पुलिस ने पकडे एक जैसी नंबर प्लेट लगे दो ट्रक - फोटो : KAHKRA
दोनों चालक सोनीपत के रहने वाले, पुलिस ने जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर खेकड़ा के पास एक ही नंबर के दो ट्रक दौड़ते मिले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनो ट्रकों को कब्जे में ले लिया। दोनों के सोनीपत क्षेत्र निवासी चालकाें को भी हिरासत में ले लिया। इनमें एक ट्रक चोरी का बताया जा रहा है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह ने बताया कि पुलिस टीम सोमवार की रात्रि में पाठशाला चौकी पर वाहनों की चेकिंग कर रहा थी। तभी पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि एक ही नंबर के दो ट्रक ईपीई से उतरकर आ रहे है। सूचना मिलने पर पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने दोनों ट्रकों को रुकवा लिया और चालकों से कागज दिखाने को कहा। चालक एक ही ट्रक के कागज दिखा सके। इसके बाद पुलिस ने संदेह होने पर दोनों ट्रकों को कब्जे में लेने के साथ ही दोनों चालकों बलजीत निवासी मोहल्ला आनंद नगर ओल्ड डीसी रोड और दीपू निवासी ग्राम अहमदपुर थाना सदर जनपद सोनीपत को भी हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में इनमें से एक ट्रक चोरी का पाया गया है। यह ट्रक कब और कहां से चोरी किया गया है, पकडे़ गए दोनों चालकों से पूछताछ की जा रही है। दो आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में चोरी और धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed