फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Catching a car of cows going for harvesting

कटान के लिए जा रहे गोवंशो की गाड़ी पकड़ी

Fri, 08 Jul 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Catching a car of cows going for harvesting
कटान के लिए जा रहे गोवंशों की गाड़ी पकड़ी
विज्ञापन

बागपत, अमीनगर सराय। नंगला जाफराबाद गांव में बृहस्पतिवार देर रात ग्रामीणों ने गोवंश से लदा मिनी ट्रक पकड़ा। ग्रामीणों के हंगामा करने पर मिनी ट्रक का चालक व अन्य युवक मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकरी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया। पुलिस ने गोवंशों को गौशाला पहुंचाकर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
नंगला जाफराबाद गांव में बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे ग्रामीणों ने बिलोचपुरा की ओर से आते हुए एक मिनी ट्रक को देखा। ट्रक में दो गोवंश थे। ग्रामीणों ने मिनी ट्रक को रुकवाया ओर पूछताछ की तो ड्राइवर व अन्य युवक मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर भाग निकले। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर गोवंश को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

मिनी ट्रक सुहेब निवासी बिलोचपुरा का है। सुहेब का भाई बिलोचपुरा में होटल चलाता है और उसके दो चचेरे भाई भी इसमें शामिल हैं। थाना प्रभारी ने बताया की चारों लोग गोवंश चोरी कर खेतों में ले जाकर उनकी हत्या करते हैं और फिर होटल पर बेचते हैं। सुहेब, आमीर, समीर और नाजिम निवासी बिलोचपुरा के खिलाफ चोरी और गोकशी के मामले में मुकदमा दर्ज कर किया गया है। गोवंशों को टटीरी गोशाला में भिजवाकर मिनी ट्रक को सीज कर दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed