फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Cashew or almond, the price of all has increased

काजू हो या बादाम, बढ़ गए सभी के दाम

Thu, 19 Aug 2021 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Cashew or almond, the price of all has increased
बागपत। अफगानिस्तान में तालिबान के हमले के बाद से बिगड़े हालात का असर मेवों के दाम पर भी पड़ा है। अफगानिस्तान से मेवाओं का आयात बंद हो गया है। इस कारण ही बाजार में उनके दाम बढ़ गए है। सबसे ज्यादा दाम बादाम के 500 रुपये तक बढ़े है तो अखरोट व पिस्ता के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। जिनके पास पहले से स्टॉक रखा हुआ है, उन्होंने भी बाजार में भाव को देखते हुए मेवाओं के दाम बढ़ा दिए है।
विज्ञापन

--
मेवाें के दाम में अचानक उछाल आया है। इसमें भी सबसे ज्यादा दाम बादाम के बढ़े है। पहले 600 रुपये किलो तक बिक रहा था जो अब 1100 रुपये किलो तक हो गया है। अखरोट पर भी दाम बढ़े है। यह अफगानिस्तान में तालिबानी हमले के बाद हालात बिगड़ने से हुआ है। देवेंद्र गुप्ता, बड़ा बाजार
विज्ञापन

--
मैने दिल्ली से अभी मेवा मंगवाए है। बादाम, पिस्ता, काजू सभी के दाम बढ़े हुए मिले है। मेवों के दाम में 250 से 600 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। जिस तरह के हालात दिख रहे है, उससे लगता है कि आगे ओर रेट बढ़ सकते है। राजेश गुलियानी, बड़ा बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अफगानिस्तान से मेवा नहीं आने के कारण हर जगह दाम आसमान पर पहुंचते दिख रहे है। यहां भी बादाम के दाम में 500 रुपये तक की बढ़ोतरी हो गई है और अखरोट व पिस्ता भी करीब 250 रुपये तक बढ़े है। यह रेट तभी नीचे आएंगे, जब मेवा दोबारा से आने लगेंगे। हिमांशु, बड़ा बाजार

दिल्ली से लाते है माल
बड़ा बाजार के व्यापारी राजेश गुलियानी बताते है कि यहां के व्यापारी दिल्ली से माल लाते है। दिल्ली के बाजार में मेवों के भाव बढ़ने से यहां भी असर पड़ा है। जिले में मेवों का कोई थोक विक्रेता नहीं है और रिटेल में उनको बेचा जाता है। उनके अनुसार एक दिन में मेवों की करीब 50-70 किलो की बिक्री बागपत शहर में होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed