{"_id":"65ba3fbfbd584f4ed109bd29","slug":"case-registered-for-harassing-married-woman-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-106300-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
-पति, देवर, ननदोई समेत आठ लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
बड़ौत। बिजरौल गांव की एक युवती को दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकालने के मामले मेंं पुलिस ने पति, देवर, ननदोई समेत आठ लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़िता वरुणा पुत्री कुलबीर बिजरौल गांव की रहने वाली है। उसकी शादी वर्ष 2021 में लूंब गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिनों से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में 10 लाख रुपये न लाने पर मारपीट करने लगे थे। मारपीट के दौरान वरुणा का गर्भपात भी हो गया था। आरोप है कि वरुणा को फांसी लगाकर जान से मारने का भी प्रयास किया गया था। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में पति, ससुर, देवर, ननदोई समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
वर्जन-- --
पीड़िता की तहरीर पर पति रोहित, देवर अनिकेत, ननदोई आदेश, ननद नेहा समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। जल्द ही जांच कर सभी आरोपियों को न्यायालय मेें पेश कर जेल भेजा जाएगा।- संजय कुमार शर्मा इंस्पेक्टर बड़ौत।

वर्जन