{"_id":"65044f0c029500466007c704","slug":"case-registered-against-victim-for-calling-helpline-number-baghpat-news-c-28-1-bag1001-5221-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: हेल्पलाइन नंबर पर फोन करने पर दर्ज हुआ पीड़िता का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: हेल्पलाइन नंबर पर फोन करने पर दर्ज हुआ पीड़िता का मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-छह सितंबर को निरपुड़ा गांव के मंदिर में किया था युवक पर हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। निरपुड़ा गांव के बड़ा शिव मंदिर में छह सितंबर को युवक पर हमला करने के मामले में पुलिस ने नहीं सुनी तो पीड़ित ने हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर दिया। इसमें तहरीर देने के पांच दिन बाद पीड़ित का मुकदमा दर्ज किया गया।
निरपुड़ा गांव के रहने वाले अजय मलिक ने बताया कि छह सितंबर को गाली देने से मना करने पर उसके भाई अंकित पर दो महिला समेत चार लोगों ने हमला कर दिया था। इसमें दस सितंबर को अजय ने थाने में तहरीर देकर हमला करने वाले संदीप, हरबीर, रजनेश, पूजा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। अजय ने आरोप लगाया कि परेशान होकर उसने पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर फोन मिलाकर शिकायत की। इस मामले में थाना प्रभारी सोनवीर सिंह सोलंकी का कहना है कि चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित पर कोई दबाव नहीं बनाया गया।