फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Case registered against unknown people including former MLA Amarpal Sharma in Baghpat

Baghpat: पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा समेत अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज, ये है पूरा मामला

Sat, 30 Mar 2024 10:52 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 30 Mar 2024 10:52 PM IST
सार

Baghpat News : बागपत में पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा समेत अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Case registered against unknown people including former MLA Amarpal Sharma in Baghpat
बागपत पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में बालैनी क्षेत्र के पुरामहादेव गांव में पूर्व विधायक द्वारा बिना अनुमति के चुनावी सभा करने और भंडारा करने पर आचार सहिंता उलंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। फ्लाइंग स्क्वायड टीम के प्रभारी द्वारा पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा और अज्ञात लोगों के खिलाफ बालैनी थाने में कराई गई रिपोर्ट दर्ज की गई।

विज्ञापन


शनिवार को पुरामहादेव के कन्या हाईस्कूल में पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा द्वारा चुनावी सभा और भंडारे का आयोजन किया गया था। सभा में बोलते हुए पूर्व विधायक ने कहा था कि रविवार को समाजवादी पार्टी द्वारा उन्हें सिंबल दे दिया जाएगा और तीन अप्रैल को वह अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने सभी लोगों से चुनाव में उन्हें वोट देकर जिताने की अपील की थी।

विज्ञापन

सभा की जानकारी मिलने पर फ्लाइंग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची थी और सभा और भंडारे की अनुमति मांगी थी। अनुमति नहीं मिलने पर उन्होंने वहां की वीडियोग्राफी की थी। देर रात टीम के प्रभारी प्रवीण शर्मा द्वारा बालैनी थाने में पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा और अज्ञात लोगों के खिलाफ आचार सहिंता उलंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें: Mission 2024: कल मेरठ में गरजेंगे PM मोदी, पश्चिम से गरमाएंगे देश का सियासी पारा, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात

थाना प्रभारी साक्षी सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP: मंत्री संजीव बालियान के काफिले की गाड़ियों पर जमकर पथराव, कई कार्यकर्ता हुए चोटिल, BJP ने बताया साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed