फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Case officers swung into action fake connections

फर्जी कनेक्शन प्रकरण से हरकत में आए अफसर

Sun, 15 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 15 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Case officers swung into action fake connections
उपभोक्ता श्रीपाल बिजली विभाग द्वारा दी गई रसीद के साथ खुशी जताता हुए - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत में विद्युत निगम को फर्जी कनेक्शनों से हर माह लग रहे लाखों के चूना का प्रकरण अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित हुआ तो निगम के अफसरों में हड़कंप मच गया। निगम के अफसरों ने लापरवाह कर्मचारियों को हड़काकर अंतिम चेतावनी दी। साथ ही कई लोगों के कनेक्शनों की रसीद काट दी। इसके बाद क्षेत्रीय लोगों ने अमर उजाला का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


 नगर में चल रहे सैकड़ों फर्जी कनेक्शनों से विद्युत निगम को हर माह लाखों रुपये का चूना लग रहा है। विद्युत निगम के एक्सईएन द्वितीय समेत अन्य कर्मचारियों की मिलीभगत से खेला जा रहा है खेल। कर्मचारी लोगों से कनेक्शन के नाम पर पांच से छह हजार रुपये वसूलकर उनके यहां पर या तो विद्युत लाइन पर सीधे कटिया डालकर चोरी कराते है या फिर मीटर लगवाकर, लेकिन कनेक्शन की रसीद के नाम पर लोगों को कुछ नहीं दिया जाता है। 

विज्ञापन

 

सूत्रों के अनुसार पीड़ित श्रीपाल पुत्र स्वर्गीय पलटू ,  कुसुम लता पत्नी प्रमोद समेत सैकड़ों व्यक्ति विद्युत निगम के स्टाफ के शिकार हो चुके थे। पीड़ित लोगों ने सैकड़ों बार निगम के अफसरों से संबंधित स्टाफ शिकायत भी की, लेकिन कोई भी अधिकारी हरकत में नहीं आया। क्षेत्रीय लोगों की गंभीर समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो निगम के अफसरों में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निगम के अफसरों ने मामले को संज्ञान में लिया और लापरवाह और खेल में शामिल कर्मचारियों को हड़काकर अंतिम चेतावनी दी। साथ ही 24 ऐेसे लोगों के कनेक्शनों की रसीद काटी, जिनसे नए कनेक्शन के नाम पर पांच से छह हजार वसूलने के बाद भी कई माह बाद भी रसीद नहीं दी। रसीद मिलने पर लोगों ने अमर उजाला का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा अमर उजाला ही एक ऐसा अखबार है जो पीड़ितों की समस्याएं प्रमुखता से प्रकाशित कर उनका निदान कराता है। इस संबंध में एक्सईएन द्वितीय एसपी टांक ने कहा लापरवाह कर्मचारियों को हड़काया गया और उन्हें अंतिम चेतावनी दी। यदि वे दोबारा से ऐसी हरकत करते हैं तो उन्हेें तत्काल प्रभाव से हटा दिया जाएगा। जेई टाऊन इंद्रपाल ने कहा 24 लोगों को रसीद काटकर दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed