{"_id":"62af67be140a80718f5b658e","slug":"case-filed-for-making-objectionable-video-viral-on-twitter-regarding-agneepath-baghpat-news-mrt593569569","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ को लेकर ट्विटर पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ को लेकर ट्विटर पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्निपथ को लेकर ट्विटर पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने पर मुकदमा दर्ज
बागपत। अग्निपथ योजना को लेकर ट्विटर पर एक वीडियो वायरल कर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। पुलिस ने आरोपी ट्विटर अकाउंट धारक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसकी विवेचन क्राइम ब्रांच करेगी।
कोतवाली प्रभारी रवि रत्न सिंह ने बताया कि ट्विटर पर रईस खान नाम से अकाउंट धारक ने एक वीडियो बागपत का बताते हुए वायरल किया। वह अग्निपथ योजन के विरोध में किए गए उपद्रव के समय का है। इसके साथ आपत्तिजनक टिप्पणी भी की गई। जबकि वह वीडियो बागपत की नहीं है। इस मामले में अकाउंट धारक रईस खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि केस की विवेचना क्राइम ब्रांच करेगी। उससे ही आरोपी का पता लग सकेगा।