{"_id":"67e6f20a29ff24e966026ade","slug":"case-filed-against-sp-district-president-and-his-brother-for-sexual-exploitation-baghpat-news-c-28-1-bag1001-128803-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: यौन शोषण में सपा जिलाध्यक्ष और उसके भाई पर मुकदमा दर्जक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: यौन शोषण में सपा जिलाध्यक्ष और उसके भाई पर मुकदमा दर्जक
Sat, 29 Mar 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
बागपत। सपा जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव के भाई सतेंद्र यादव ने अग्रवाल मंडी टटीरी में अपने शोरूम पर नौकरी करने वाली युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। युवती के परिवार को मारने की धमकी दी गई और उसे जहरीला पदार्थ देकर मारने का प्रयास भी किया गया। इस मामले में पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
शहर की रहने वाली युवती ने बताया कि वह अग्रवाल मंडी टटीरी में सपा जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव के भाई सतेंद्र यादव निवासी बालैनी के शोरूम में सितंबर 2022 से नौकरी कर रही थी। आरोप लगाया कि सतेंद्र यादव ने उसके साथ छेड़छाड़ की तो उसने विरोध किया। इसके बाद सतेंद्र यादव ने गाजियाबाद ले जाकर कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया।
इसका विरोध करने पर उसके साथ शादी करने की बात कही। इसके बाद कई बार बाहर घुमाने ले जाकर शादी करने का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। वह गर्भवती हो गई और सतेंद्र यादव से शादी करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। आरोप है कि सतेंद्र ने सोनू नाम के युवक से दवाई भिजवाई। दवा खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और खून की उल्टी होने पर अस्पताल में उपचार कराया।
विज्ञापन
वहां पता चला कि उसे जो दवाई दी गई थी, वह जहरीला पदार्थ था। इससे उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद बालैनी फार्म हाउस पर बुलाकर सतेंद्र यादव के भाई सपा जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने पुलिस से शिकायत करने पर परिवार की हत्या करने की धमकी दी। अब इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
ज