फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Case filed against farmers who staged sit-in in Baraut

बड़ौत में धरना देने वाले किसानों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

Thu, 28 Jan 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Case filed against farmers who staged sit-in in Baraut
किसानों के धरने का टैंट व बाकी सामान लाधकर ले जाता पुलिसकर्मी। - फोटो : BARAUT
बड़ौत में धरना देने वाले किसानों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस कर रही धाराएं बढ़ाने की तैयारी, किसानों ने आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर अतिक्रमण करने वाले किसानों के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करने, कोरोना महामारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं कोतवाली पुलिस दर्ज मुकदमे में बलवा, पुलिस पर हमला और सरकारी काम में बाधा डालने की धाराएं बढ़ाने की तैयारी कर रही है।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर नए कृषि कानून के विरोध में पिछले 40 दिनों से बड़ौत में औद्योगिक पुलिस चौकी के पास किसानों का धरना चल रहा था। बुधवार रात पुलिस ने बल प्रयोग कर किसानों को खदेड़ दिया था। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक संजय मिश्रा ने कोतवाली में राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम, धारा 144 का उल्लंघन करने, हाईवे पर अतिक्रमण व कोरोना महामारी अधिनियम के तहत अज्ञात किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। अब पुलिस दर्ज मुकदमे में बलवा करने, पुलिस टीम पर हमला और सरकारी काम में बाधा डालने की धाराएं बढ़ाने की तैयारी में है। सीओ आलोक कुमार ने बताया कि जांच के बाद धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन

उधर, कोतवाल अजय शर्मा का कहना है कि एनएचआई के निदेशक की तहरीर आने के बाद जब पुलिस हाईवे पर हुए अतिक्रमण को हटवाने गई थी तो कुछ लोगों ने सरकारी काम में बाधा डालते हुए पुलिस पर हमला किया था। इसमें दो पुलिस कर्मी घायल हुए। हमलावर कोहरे और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

थांबेदार ने कहा, पुलिस लूट ले गई कपड़े
थांबेदार ब्रजपाल चौधरी ने कहा कि पुलिस किसानों के कपड़े भी लूट ले गई। लाठीचार्ज मेें कई किसानों को घायल किया गया। यह भी दावा किया कि कुछ किसान गायब हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से किसानों से आक्रोश है।

एडीएम ने कहा शांति, कोतवाल ने कहा सिपाही घायल
किसानों को धरने से उठाने के बाद मौके पर पहुंचे एडीएम अमित कुमार सिंह ने बयान दिया था कि शांतिपूर्ण तरीके से किसान अपने घर गए थे। किसी तरह टकराव की स्थिति नहीं बनी। बुजुर्ग किसानों को भी घर भेज दिया गया। वहीं, बृहस्पतिवार को बड़ौत कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा ने कहा कि दो सिपाही घायल हो गए हैं। किसानों का कहना है कि उन पर झूठे मुकदमे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed