फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Case against the entire outpost including the in-charge for illegal recovery

अवैध वसूली में प्रभारी समेत पूरी चौकी के खिलाफ मुकदमा, एक आरोपी गिरफ्तार

Mon, 07 Nov 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Case against the entire outpost including the in-charge for illegal recovery
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। हरियाणा से आने वाले पराली लदे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से अवैध वसूली करने पर चौकी इंचार्ज, सिपाही समेत छह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से वसूली करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। इस मामले की जांच में कई अन्य भी फंस सकते हैं।
हरियाणा से आने वाली पराली से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से निवाड़ा चौकी पर एक युवक द्वारा अवैध वसूली करने का वीडियो वायरल हुआ। इस पर एसपी नीरज कुमार जादौन ने जांच सीओ बागपत से कराई। इसमें अवैध वसूली में लिप्त मिलने पर एसपी ने रविवार रात निवाड़ा चौकी पर तैनात इंस्पेक्टर शैलेंद्र मुरारी दीक्षित, प्रभारी एसआई वीरसिंह, कांस्टेबल प्रत्यक्ष, गौरव व यतेंद्र को सस्पेंड कर दिया था।
विज्ञापन

इनमें इंस्पेक्टर की लंपी महामारी के कारण पशु लेकर आने वाले वाहनों को रोकने के लिए ड्यूटी लगाई गई थी। इस मामले में सोमवार को कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने तहरीर देकर निवाड़ा चौकी प्रभारी वीर सिंह, कांस्टेबल यतेंद्र, वसूली करने वाले बड़ौत निवासी विशाल जैन व चौकी पर तैनात तीन अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि इस प्रकरण की जांच की जा रही है। इसमें आरोपी बड़ौत निवासी विशाल जैन को जेल भिजवा दिया। मुकदमे की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी चौकी हो चुकी सस्पेंड
निवाड़ा चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी पहले भी अवैध वसूली में संलिप्त मिल चुके हैं। पहले बैरियर लगाकर वसूली करने की सूचना मिलने पर तत्कालीन एसपी राजू बाबू सिंह ने छापा मारा था। वहां वसूली करने वाले होमगार्ड व पुलिस कर्मी यमुना में कूद गए थे। बागपत में कुख्यात अमित भूरा को पुलिस पर हमला कर छुड़ाकर ले जाने के वक्त भी निवाड़ा चौकी पुलिस चेकिंग के बजाय अवैध वसूली में लगे होने का पता चला था। इसके अतिरिक्त पराली लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से कई बार वसूली में पुलिस लिप्त मिली थी। इस दौरान पूरी चौकी सस्पेंड की गई थी। इसके अतिरिक्त अवैध वसूली में पहले तीन बार मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं। इसके बाद भी पुलिसकर्मी सुधरने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed