शिक्षक के टिफिन में कारतूस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वनस्थली पब्लिक स्कूल मेें रोहित जैन पुत्र राजेंद्र जैन निवासी शामली शिक्षक हैं। गत दिवस वह स्कूल आए और उन्होंने अपना टिफिन कार्यालय में रख दिया, जब वह पीरियड लेकर लंच करने आए और टिफिन खोला तो उसमेें 315 का कारतूस मिलने पर वह हैरान हो गए। इसे लेकर अन्य शिक्षकों में रोष व्याप्त हो गया।
इस संबंध में शिक्षक ने स्कूल के ही युवक के खिलाफ शक जाहिर कर धारा 307 मेें रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। थानाध्यक्ष ने कहा मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।