{"_id":"5ee51a7c8ebc3e42db6afd01","slug":"carefully-corona-moving-towards-villages-baghpat-news-mrt486242198","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभलिए...गांवों की तरफ बढ़ रहा कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभलिए...गांवों की तरफ बढ़ रहा कोरोना
विज्ञापन
बागपत। कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा रोज बढ़ रहा है। खतरनाक स्थिति यह है कि शहरी क्षेत्र के साथ-साथ जिले के ग्रामीण क्षेत्र में भी संक्रमण ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। अलग-अलग गांवों में मामले सामने आ रहे हैं। संक्रमितों की चेन उनके परिवार के साथ जुड़ रही है। देहात क्षेत्र में संक्रमण बढ़ा तो स्वास्थ्य विभाग के लिए रोकना चुनौती होगा। स्वास्थ्य विभाग ग्रामीणों को जागरूक कर रहा है।
दिल्ली बनीं सबसे बड़ा खतरा
बागपत। जिले के लिए देश की राजधानी दिल्ली सबसे बड़ा खतरा बन रही है। जिले से बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन दिल्ली होता है। यही वजह है कि दिल्ली से संक्रमण जिले तक पहुंचा है। दिल्ली पुलिस के सिपाही, डीटीसी में चालक, निजी कंपनी में नौकरी करने वाले युवक संक्रमित पाए गए हैं। अनलॉक-1 के साथ यह आवाजाही बढ़ गई है, जिस कारण खतरा और अधिक बढ़ गया है।
--------------------------
केस-1
चौहल्दा गांव निवासी युवक दिल्ली डीटीसी में बतौर चालक नौकरी करता था। एम्स के स्टाफ को लाने और ले जाने में उसकी ड्यूटी लगाई गई। इस बीच वह संक्रमित हो गया। हालत खराब होने पर चालक की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
--------------------------
केस-2
सरूरपुर कलां गांव का युवक दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। स्वास्थ्य विभाग ने रैंडम जांच की तो युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गांव में दूसरा केस मिलने के बाद जागरूकता अभियान चलाया और सैनिटाइज किया गया।
--------------------------
केस-3
नया गांव हमीदाबाद का युवक झगड़े में घायल हुआ। मेरठ मेडिकल कॉलेज में कोविड की जांच कराई तो युवक पॉजिटिव आई। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि आखिर युवक किसके संपर्क में आकर पॉजिटिव हुआ था।
--------------------------
केस-4
पांची गांव का एनडीएमसी कर्मचारी दिल्ली से आवागमन करता रहा। स्वास्थ्य विभाग ने जांच कराई तो वह पॉजिटिव निकला। अब गांव की गलियों को सील कर दिया गया है।
--------------------------
केस-5
दिल्ली में कार्यरत हिसावदा गांव का इंजीनियर भी गांव से आवागमन कर रहा था। जांच हुई तो वह भी पॉजिटिव निकला। स्वास्थ्य विभाग ने गलियों को सील कर सैनिटाइज कराया।
--------------------------
इनसेट
इन गांव में मिले पॉजिटिव
बागपत। हजूराबाद गढ़ी, पांची, हसनपुर मसूरी, संतोषपुर, चौहल्दा, फखरपुर, नया गांव हमीदाबाद, ढिकौली, खुब्बीपुर निवाड़ा, डौला, हजूराबाद गढ़ी, रटौल, असारा, खिंदौड़ा समेत अन्य गांव में कोरोन पॉजिटिव मिले हैं।
--------------------------
इनसेट
इन गांव की चल रही निगरानी
बागपत। रटौल, गांगनौली, सोंटी, हिम्मतपुर सूजती, गठीना, अशरफाबाद थल समेत अन्य गांव की निगरानी की जा रही है।