{"_id":"6375276b16a8d676f92fb41d","slug":"car-rider-killed-in-accident-on-eastern-peripheral-expressway-kahkra-news-mrt6139418179","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना में कार सवार खेकड़ा निवासी एक युवक की मौत तीन युवक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना में कार सवार खेकड़ा निवासी एक युवक की मौत तीन युवक गंभीर घायल
विज्ञापन
खेकड़ा निवासी मृतक अययूब का फाईल फोटो
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना में कस्बा निवासी कार सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें मेरठ के अस्पताल में भिजवाया। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवा दिया है।
नगर के मोहल्ला अहिरान निवासी चार सगे भाई अयूब, हारून, ताहिर और मूसा मंगलवार को कार में सवार होकर मुरादनगर रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात वे सभी लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे उनकी कार ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ागांव ओवरब्रिज के समीप पहुंची। इसी दौरान वहां मार्ग किनारे खड़े ट्रक से उनकी कार टकरा गई। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के साथ ही कार सवार चारों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में विवाहित अयूब (24) की मौके पर ही मौत हो गई। इससे परिवार में गम पसर गया। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने गंभीर रूप में घायल हारून, ताहिर और मूसा को मेरठ के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस ने मृतक अयूब के शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया। मृतक के भाई याकूब ने ट्रक चालक पर ईपीई पर लापरवाही से ट्रक खड़ा करने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। हालांकि चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
इस बाबत सीओ विजय चौधरी ने बताया कि अयूब का शव पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवा दिया है। ट्रक को कब्जे में लेकर फरार चालक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।

खेकड़ा थाने में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए पहुंचे मोहल्ला अहिरान निवासी मृ?- फोटो : KAHKRA