फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Car Overturns on Peripheral Expressway Car Overturns on Peripheral Expressway Due to Tire BurstDue to Tire Burst

Baghpat News: पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से कार पलटी

Sun, 26 Apr 2026 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Car Overturns on Peripheral Expressway Car Overturns on Peripheral Expressway Due to Tire BurstDue to Tire Burst
रटौल। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर शनिवार को सड़क हादसा हो गया, जिसमें सरफाबाद गांव के पास टायर फटने से मेरठ निवासी अभिषेक की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में अभिषेक घायल हो गए, जिन्हें राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


अभिषेक शनिवार को जमालपुर गांव से यमुनानगर, हरियाणा जा रहे थे। उनकी कार जैसे ही ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सरफाबाद-सिंगौली तगा गांव के बीच पहुंची, तभी टायर फट गया। इस कारण कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत मदद की। उन्होंने पलटी हुई कार को सीधा किया और घायल अभिषेक को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला। अभिषेक को तत्काल एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद जांच अधिकारी अतर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed