{"_id":"604cf92c8ebc3ee974450435","slug":"car-became-fireball-on-epe-kahkra-news-mrt5297042114","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईपीई पर कार बनी आग का गोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईपीई पर कार बनी आग का गोला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार सवार दो युवकों ने कूद कर बचाई जान
खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे (ईपीई) पर यमुना नदी पुल के पास शुक्रवार रात एक चलती कार में आग लग गई। हादसा कार की वायरिंग में हुई स्पार्किंग से हुआ। इसमें सवार दो युवकों ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
दिल्ली के होलम्बी कलांका निवासी अमरवीर शुक्रवार की रात्रि करीब दस बजे अपने साथी गौरव के साथ कार से हरियाणा के कुंडली जा रहा था। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर मवीकलां टोल पार करने के बाद यमुना पुल के पास उनकी कार की वायरिंग में तेज स्पार्किंग हुई और आग लग गई। देखते ही देखते कार से आग की लपटें उठने लगी। इस पर दोनों युवकों से कार से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग को बुझाया। आग में कार पूरी तरह जल गई थी। कोतवाली प्रभारी रवेंद्र सिंह ने बताया कि दो युवकों को अन्य वाहन से गंतव्य की ओर रवाना किया गया।