UP: हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, एक की मौत, हरिद्वार घूमने के बाद वापस लौट रहे थे दोनों दोस्त
Accident in Baghpat : दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार पलटने से एक युवक की मौत हो गई। बताया गया कि दोनों दोस्त हरिद्वार घूमने के बाद वापस लौट रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के रमाला में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जिवाना टोल प्लाजा के समीप एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद टोल कर्मियों ने घायल का बड़ौत के अस्पताल में उपचार कराया। उधर, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हरियाणा के सोनीपत जनपद के टिकोला गांव का रहने वाला जुगविंद्र अपने दोस्त के साथ हरिद्वार घूमने गया था। बताया कि सोमवार रात वापस लौटते समय जैसे ही दोनों दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जिवाना टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। जिसमें कार में सवार जुगविंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह भी पढ़ें: Photos: मुजफ्फरनगर में किसानों का हल्ला बोल, भाकियू का SSP दफ्तर पर प्रदर्शन, बेरिकेड गिराया
हादसे के बाद टोलकर्मी वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना देने के बाद घायल को किसी तरह कार से निकाला और बड़ौत सीएचसी में उपचार कराया। जानकारी होने पर घायल युवक के परिवार वाले सीएचसी पहुंचे और उसे लेकर सोनीपत चले गये।
यह भी पढ़ें: Blast In Factory: आठ अफसरों को भी न दिखे स्काई बम, पटाखों को बताया केमिकल, पांच मजदूरों की हुई थी दर्दनाक मौत
थाना प्रभारी शिवदत्त का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसमें तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जा रही है।