फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Canter overturns on EPE, two cars crashed, four injured

ईपीई पर घने कोहरे के चलते तीन वाहन आपस मे टकराए, वाहन सवार चार लोग हुए घायल

Thu, 31 Dec 2020 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Canter overturns on EPE, two cars crashed, four injured
ईपीई पर पलटे पडे केंटर से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कार - फोटो : KAHKRA
ईपीई पर पलटा कैंटर, दो कारें आकर टकराईं, चार घायल
विज्ञापन

खेकड़ा। ईपीई पर घने कोहरे के चलते मटर से लदा कैंटर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। चालक घायल हो गया। कैंटर में आकर दो कारें टकरा गईं, जिसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे ईपीई पर यमुना पुल के पास गाजियाबाद से हरियाणा जा रहा कैंटर घने कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। गाजियाबाद निवासी चालक अमन घायल हो गया। इसके बाद पलटे पड़े कैंटर में पीछे से तेज गति के साथ दो कारें टकरा गईं। हरियाणा के सोनीपत निवासी कार सवार पुष्पेंद्र और सुनील और दूसरी कार में सवार गाजियाबाद निवासी निखिल घायल हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने चारों घायलों को वाहनों से निकालकर गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया। क्षतिग्रस्त वाहनों को मार्ग किनारे खड़ा कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed