फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Candidates who have pass physical happy

फिजिकल पास कर खुश नजर आए अभ्यर्थी

Sun, 04 Jun 2017 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Sun, 04 Jun 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में चल रही दिल्ली पुलिस की भर्ती शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान फिजिकल पास करने वाले अभ्यर्थी काफी खुश नजर आए।
विज्ञापन


बता दें कि जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में दिल्ली पुलिस की भर्ती चल रही है। फिजिकल परीक्षण के लिए सुबह चार बजे ही अभ्यर्थियों को लाइन में खड़ा कर दिया गया। संघन चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को भर्ती स्थल पर ले जाया गया। इसके बाद 50-50 युवाओं का ग्रुप दौड़ाया गया।

सुबह से भूखे-प्यासे लाइन मेें लगने के बाद जब युवा दौड़े तो उनमें कई औंधे मुंह जा गिरे। जबकि, कई अभ्यर्थी जब शारीरिक परीक्षण पास कर बाहर आए तो उनके चेहरे पर खुशी नजर आयी। खुशी के मारे अभ्यर्थी झूम रहे थे। अभ्यर्थियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस का फिजिकल बहुत आसान है। थोड़ी मेहनत मेें ही अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट पास कर सकता है। 
विज्ञापन


उधर, जब से बड़ौत में दिल्ली पुलिस की भर्ती शुरू हुई। भर्ती स्थल के बाहर बनी दुकानों मेेें खाद्य पदार्थों के दाम दोगुने कर दिए गए। इस कारण मजबूरन अभ्यर्थियों को  दोगुने पैसे देकर अपना पेट भरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed