{"_id":"61df102f03ee7f5b0017087c","slug":"camps-will-be-organized-in-33-schools-to-speed-up-vaccination-baghpat-news-mrt57312017","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण में तेजी लाने के लिए 33 विद्यालयों में लगेगा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण में तेजी लाने के लिए 33 विद्यालयों में लगेगा शिविर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआईओएस ने वर्चुअल मीटिंग में दिए निर्देश, अवमानना करने पर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों के कोरोनारोधी टीकाकरण में तेजी लाने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से 33 विद्यालयों में शिविर लगाया जाएगा। डीआईओएस ने बुधवार को वर्चुअल मीटिंग कर प्रधानाचार्यों को कैंप लगवाकर टीकाकरण कराने के निर्देश दिए है। निर्देशों का पालन न करने पर प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डीआईओएस रवींद्र सिंह ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और डिग्री कॉलेजों के प्राचार्यों से वर्चुअल मीटिंग कर बृहस्पतिवार से विद्यालय के 15 से 18 वर्ष की आयु के छात्र/छात्राओं का टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। टीकाकरण के लिए जिले के 33 स्कूल कालेजों को केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर अन्य स्कूल कालेज के किशोरों को बुलाकर टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने इस कार्य में सहयोग न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को भी लगेगा मेगा कैंप
खेकड़ा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर ने बताया कि जिलाधिकारी राजकमल यादव ने सभी स्कूलों को शिविर लगाने के आदेश दिए है। बृहस्पतिवार को ब्लाक क्षेत्र में लख्मी चंद पटवारी कॉलेज, सेंट मैरी कॉलेज रटौल, नवोदय विद्यालय सरफाबाद, कोणार्क विद्यापीठ, गांधी विद्यालय में मेगा कैंप लगाए जाएंगे। अन्य विद्यालयों को अपने छात्र-छात्राओं को इन विद्यालयों में लाकर कोरोनारोधी टीकाकरण कराना होगा।