{"_id":"655def5eee6ac4e4f60cef11","slug":"campaign-launched-against-halal-certification-of-foods-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-7389-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: हलाल प्रमाणन खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: हलाल प्रमाणन खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाया अभियान
विज्ञापन
-बागपत और रटौल में कई दुकानों पर की चेकिंग, हलाल प्रमाणन खाद्य पदार्थ नहीं मिला
फोटो - 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/रटौल। खाद्य विभाग की टीम ने बुधवार को बागपत और रटौल कस्बे में दुकानों पर हलाल प्रमाणन खाद्य पदार्थों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान टीम को कहीं भी हलाल प्रमाणन खाद्य पदार्थ नहीं मिला।
सहायक खाद्य आयुक्त मानवेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार ने हलाल प्रमाणित खाद्य पदार्थों पर प्रतिबंध लगा दिया है। बुधवार को उत्पादों की जांच के लिए बागपत में दुकानों पर चेकिंग की गई। टीम ने बागपत बाजार में आजाद और महबूब की परचून की दुकान, चमरारावल मार्ग पर फलों के गोदाम और जीयो मार्ट में उत्पादों की जांच की। जांच के दौरान किसी भी दुकान पर हलाल प्रमाणन उत्पाद नहीं मिला। इसके अलावा सहायक खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिपाल सिंह ने रटौल कस्बे में परचून की दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाकर उत्पादों की जांच की। उन्होंने दुकानों पर हलाल लिखे खाद्य पदार्थों की बिक्री न करने और बिक्री करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।