फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Camp will be organized under Svanidhi scheme

स्वनिधि योजना के अंतर्गत लगाया जाएगा कैंप

Mon, 26 Jul 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Camp will be organized under Svanidhi scheme
बागपत। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत स्ट्रीट वैंडर्स के पंजीकरण, आवेदन और बैंक से ऋण स्वीकृति के लिए डूडा कार्यालय व नगर पालिका कार्यालय में दो दिवसीय कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री स्ट्रीट वैंडर्स आत्मनिर्भर योजना के अंतर्गत ठेलीवाले, रेहडीवाले, पटरीवाले, मोची, खोमचे वाले के लिए रोजगार चलाने के लिए दस हजार रुपये तक के ऋण देने का प्रावधान है। इसके लिए पात्र व्यक्ति को पंजीकरण के उपरांत आवेदन करना होता है। पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ प्रदान करने के लिए जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) व नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत में 27 व 28 जुलाई और 11 व 12 अगस्त को दो-दो दिवसीय मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

कैंप में पथ विक्रेताओं को उनका रोजगार बढ़ाने के लिए उनका पंजीकरण और ऋण के लिए ऑनलाइन आवेदन कराए जाएंगे। आवेदन के उपरांत बैंक द्वारा आवश्यक ऋण स्वीकृत/ वितरित कराया जाएगा। योजनांतर्गत प्रथम ऋण करने वाले पात्रों को 20 हजार रुपये का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। आवेदक आधारकार्ड, बैंक पासबुक की छाया प्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ तथा अपना मोबाइल साथ लेकर कैंप में भाग लेकर योजना का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed