{"_id":"57c735104f1c1b386e2cb7d8","slug":"cameras-will-come-true","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैमरों से सामने आएगा सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैमरों से सामने आएगा सच
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली
Updated Thu, 01 Sep 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदायन मोड़ स्थित गऊशाला में तेंदुए के हमले के मामले में वन विभाग सतर्क हो गया है। हकीकत जानने के लिए नोएडा से सेंसर कैमरे मंगाए गए हैं। तेंदुए को फसाने के लिए पिंजरे में बकरी बांधी गई है। इसके कुछ दूर ही दर्जनों की संख्या में भेड़ भी रखी गई है, ताकि इनके चक्कर में तेंदुआ फंस जाए।
स्वामी शिवानंद सरस्वती गोशाला के संरक्षक सूरज सिंह गुर्जर का कहना था कि चंदायन मोड़ पर तेंदुए ने दो बार गोशाला में हमला किया है। उन्होंने डीएफओ मनीष मित्तल को जानकारी दी। डीएफओ ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। हकीकत जानने के लिए उन्होंने नोएडा वन विभाग से खास तौर पर दो सेंसर कैमरे मंगाए गए हैं।
डिप्टी रेंजर राजपाल सिंह, वन दरोगा दीपक सिरोही, वन रक्षक मनोज कुमार, योगेंद्र कुमार की देखरेख में बुधवार को यहां कैमरे लगाए गए हैं। यही नहीं बकरी बांधकर एक पिंजरा लगाया गया है। इसके अलावा आसपास ही दर्जनों की संख्या में भेड़ भी जाल में रखी गई है।
विज्ञापन
डीएफओ का कहना है कि कैमरों के माध्यम से हकीकत जानने की कोशिश की जा रही है। अगर वास्तव में तेंदुआ है तो विभाग उसे पकड़ने के लिए अभियान चलाएगा।