{"_id":"5f7f589f8ebc3e9b8268b82b","slug":"calls-for-teachers-to-fight-unitedly-baraut-news-mrt5051853161","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में शिक्षकों से एकजुट होकर संघर्ष करने का आहवान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में शिक्षकों से एकजुट होकर संघर्ष करने का आहवान किया
विज्ञापन
शिक्षकों से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया
बड़ौत। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट की कार्यकारिणी की बैठक बृहस्पतिवार को मधुबन कॉलोनी मेें सपंन्न हुई, जिसमेें संगठन को मजबूत बनाने व लंबित मांगों के निस्तारण को लेकर एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।
प्रांतीय मंत्री सुशील चौधरी के आवास पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रमोद प्रकाश ने व संचालन जिला मंत्री दीपक कुमार व राजगुरु तोमर ने किया। प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉक्टर उमेश चंद त्यागी ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों का शोषण कर रही है। नई शिक्षा नीति में बदलाव कर शिक्षकों के साथ धोखा किया जा रहा है। अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला मंत्री दीपक कुमार नैन ने भी विचार रखे। बैठक में संजीव तोमर, निशांत जैन, राजकुमार राजन, अमरजीत, विपिन राठी, राघवेंद्र शर्मा, सचिन चिकारा, राजकुमार तोमर लोकेंद्र कुमार, मुकेश जैन, एमपी वर्मा, चमन लाल, राजेंद्र यादव शामिल रहे।