{"_id":"6193eed5ae21ba230f6a94d3","slug":"calling-for-traders-to-unite-baraut-news-mrt565036993","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों से एकजुट होने का आहवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों से एकजुट होने का आहवान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सम्मेलन आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सम्मेलन में व्यापारियों से एकजुट होने का आह्वान किया गया। साथ ही आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी मंथन किया गया।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे जैन आटो ट्रेडर्स में मंगलवार को आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, प्रकोष्ठ के सहसंयोजक पश्चिम उप्र बलराज गोयल, विशिष्ठ अतिथि पालिका चेयरमैन अमित राणा व कार्यक्रम संयोजक मुकेश कुमार जैन बजाज ने दीप जला कर किया। जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा व्यापारियों के हितों का ध्यान रखकर काम कर रही है। पालिका चेयरमैन अमित राणा ने व्यापारियों की समस्याओं का हर संभव समाधान कराने का आश्वासन दिया और आगामी विधान सभा चुनाव में व्यापारियों से भाजपा को भारी मतों से जिताने का आह्वान किया। बलराज गोयल, जिला संयोजक नितिन जैन ने व्यापारियों की समस्याओं को उठाया और सभी व्यापारियों से एकजुट होकर अपनी ताकत का एहसास कराने का आह्वान किया। मुकेश जैन बजाज ने कहा कि भाजपा व्यापारियों के साथ खड़ी होने वाली पार्टी है। व्यापारी भी अब मतदान में 90 प्रतिशत अपना योगदान दे रहे है। उन्होंने आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा को भारी मतों से जिताने का आह्वान किया। सम्मेलन को सफल बनाने में अमित जैन, मुकेश जैन सभासद, पवन गोयल, एडवोकेट राजीव सहित अन्य का योगदान रहा।