{"_id":"63fa5c45a02911c39300e154","slug":"calcium-and-phosphorus-deficiency-found-in-animals-baghpat-news-c-14-1-133054-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पशुओं में मिली कैल्शियम और फाॅस्फोरस की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पशुओं में मिली कैल्शियम और फाॅस्फोरस की कमी
Sun, 26 Feb 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 26 Feb 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से दौलत पुर गांव में आयोजित पशु स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकोंं ने 307 पशुओं की जांच की। कई पशुओं में कैल्शियम और फाॅस्फोरस की कमी मिली।
कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डाॅ. संदीप चौधरी ने बताया कि शिविर का उद्घाटन अपर निदेशक पशुपालन मेरठ मंडल डाॅ. अरूण जादौन ने किया। पशु चिकित्सकों ने पशुपालकों को पशुओं में बाह्य परजीवी कीटों पर ध्यान देने की सलाह दी। बताया कि इससे पशु कमजोर हो जाता है। इनके नियंत्रण के लिए साइपरमेथ्रीन या डेल्टा मथ्रीन की एक एमएल मात्रा प्रति लीटर की दर से मिलाकर मुंह आंख बचाकर पूरे शरीर पर लगाएं।
इसकी चार एमएल प्रतिलीटर की दर से मात्रा पशु बांधने के स्थान पर दरारों में स्प्रे कर दें। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. रमेश चंद ने बताया कि शिविर में करीब 70 पशुपालकों के 307 पशुओं के स्वास्थ्य की जांच कर उपचार दिया गया। पशुओं में खनिज लवण विशेषकर कैल्शियम व फाॅस्फोरस की कमी मिली। खनिज लवण और पेट के कीड़ों के लिए दवा का निशुल्क वितरण किया।
विज्ञापन
संचालन डाॅ. सोनिका ग्रेवाल और गौरव शर्मा ने किया। इस दौरान प्रभारी डाॅ. अमित वर्मा, डाॅ. अजित, डाॅ. अरविंद, डाॅ. आशुतोष, डाॅ. अफरोज, डाॅ. रमाकांत, पशुपालक राजेंद्र कुमार, नरेंद्र सिंह, वेदपाल, हरबीर सिंह, देवकुमार, दीपक त्यागी, नवीन कुमार, प्रमोद कुमार आदि शामिल रहे।