दहशत में व्यापारी, पलायन की तैयारी
अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी विष्णु मित्तल, शहर के मेरठ रोड पर स्थित अपनी दुकान पर 24 अक्टूबर को बैठे हुए थे। तभी बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया था और दुकान से करीब 90 हजार रुपये लूटकर ले गए थे। बदमाश और विष्णु मित्तल के बीच काफी हाथापाई हुई थी। पूरी घटना दुकान में लगे कैमरे में कैद है। कोतवाली पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस अभी तक केस का खुलासा नहीं कर पाई है। घटना से व्यापारी विष्णु मित्तल बुरी तरह से दहशत में है।
वे अपने मकान से बाहर निकलने की भी हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। इस कारण उनकी दुकान पर पिछले 15 दिन से ताला लटका हुआ है। उनका कारोबार पूरी तरह से ठप हो गया है। व्यापारी विष्णु मित्तल ने बताया कि उनको अपनी जान का खतरा बना हुआ है। इसी कारण वे अपनी दुकान पर नहीं जा रहे हैं। पुलिस ने अभी तक केस का खुलासा नहीं किया। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी हुई है। जल्द ही
दस लाख रुपये की रंगदारी भी मांग चुके बदमाश
बागपत। विष्णु मित्तल से रंगदारी भी मांगी जा चुकी है। छह मार्च को गौतमबुद्धनगर की कासना जेल में बंद सचिन नंदा के नाम से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी।
