{"_id":"687e9a6dd17a0c2eeb05cf30","slug":"buses-will-remain-closed-on-baraut-shamli-route-due-to-dak-kanwad-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-135301-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: डाक कांवड़ के कारण बड़ौत-शामली मार्ग पर बंद रहेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: डाक कांवड़ के कारण बड़ौत-शामली मार्ग पर बंद रहेंगी बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- डाक कांवड़ पुसार से रूट डायवर्ट कर दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर निकाली जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। डाक कांवड़ को पुसार बस स्टैंड से रूट डायवर्ट कर दोघट होते हुए दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे से निकाला जाएगा। इस कारण बड़ौत-शामली मार्ग पर बसों को मंगलवार से बंद किया जाएगा, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।
नगर के बुढ़ाना रोड पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज व अंडरपास के कारण सड़क के दोनों तरफ रास्ते की चौड़ाई कम हो गई है। इसको देखते हुए बुढ़ाना रोड से गुजरने वाली बड़ी डाक कावंड़ को पुसार बस स्टैंड से डायवर्ट कर दोघट होते हुए दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे से निकाला जाएगा। इसलिए पुसार बस स्टैंड पर पुलिस बल तैनात रहेगा। हाईवे पर डाक कांवड़ चलने की वजह से बड़ौत-शामली मार्ग पर बसों व डग्गामार वाहनों का संचालन पूरी तरह से मंगलवार को बंद कर दिया जाएगा। वहां से अभी तक बड़ौत से शामली के लिए बलवा बाईपास तक बसें चलाई जा रहीं थीं। बसें बंद होने से यात्रियों को दो दिनों तक आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
- बुढ़ाना रोड से आने वाली डाक कांवड़ को पुसार से डायर्ट कर दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे से निकाला जाएगा। इसके कारण बड़ौत-शामली मार्ग पर वाहनों का संचालन बंद किया जाएगा। - मनीष कुमार यादव, एसडीएम