फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Buses are not available on the main routes as soon as evening

शाम होते ही मुख्य मार्गों पर नहीं मिलती बसें

Sun, 04 Jul 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Buses are not available on the main routes as soon as evening
दिल्ली, सहारनपुर व मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले यात्रियों को उठानी पड़ रही परेशानियां
विज्ञापन

बड़ौत। शाम होते ही बड़ौत डिपो की रोडवेज बसों के पहिए थम जाते है। बड़ौत से दिल्ली, सहारनपुर व मुजफ्फरनगर जैसे मुख्य मार्गों पर भी बसें नहीं मिलती। इस कारण मजबूरी में यात्रियों को या तो अपने निजी वाहनों से अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है या फिर डग्गामार वाहन का सहारा लेना पड़ता है। यात्रियों की समस्या पर रोडवेज अधिकारी चुप है।
विभागीय रिकार्ड के अनुसार बड़ौत डिपो के पास 70 निगम और 48 बसें अनुबंधित है। मगर, अधिकांश बसों की सेवा आपको केवल दिन के समय ही मिल सकती है, क्योंकि शाम होते ही बसों के पहिये थम जाते है। इस कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कतें दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को होती है। बागपत से दिल्ली मात्र 60 किलोमीटर दूर है। बहुत से लोग दिल्ली में नौकरियां करते है, लेकिन शाम के समय उन्हें परिवहन सेवाओं से वंचित रहना पड़ता है। यहीं हाल सहारनपुर व मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले यात्रियों का भी है। देहात क्षेत्र के लोग तो शाम होने से पहले ही अपने गंतव्य तक पहुंच जाते है। उन्हें पता है कि शाम को आपको बसें नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

डग्गामार वाहनों की चांदी
शाम के समय मुख्य मार्गों से रोडवेज बसों के गायब होने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। डग्गामार वाहन चालक दोगुना किराया यात्रियों से वसूलते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले यात्री-----
असारा गांव निवासी आरिफ मलिक ने बताया कि किसी न किसी काम से 10 या 15 दिन में एक बार दिल्ली जाना पड़ता है। दो साल से दिल्ली की ओर जाने वाले रोडवेज बसें शाम को नहीं मिली है। रोडवेज बस स्टैंड से या तो वे लिफ्ट लेकर पहुंचे है या फिर अपने निजी वाहन से। सुनील व अमित का कहना है कि विभागीय काम से कई बार सहारनपुर व मुजफ्फरनगर जाना पड़ता है। शाम के समय दिक्कतें उत्पन्न हो जाती है। बड़ौत डिपो की सेवाएं बिल्कुल सुचारु नहीं है।

रोडवेज बसों का संचालन सही है। शाम के समय कुछ जगहों से बसों के न होने की शिकायत मिली है, इसको दिखवा लिया जाएगा। फिलहाल कोरोना महामारी के चलते दिल्ली, उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में हमारी बसों का प्रवेश बंद है। - नरेन्द्र मान, बस संचालन प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed